चतरा, सोनभद्र : दीप नारायण बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष

 रामगढ़ (सोनभद्र) : स्थानीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई चतरा के शिक्षक संघ चुनाव मंगलवार को हुआ। इसमें दीप नारायण को अध्यक्ष, अशोक कुमार मिश्र, कुबेर प्रसाद, अमरावती देवी को उपाध्यक्ष, हेमेंद्र चतुर्वेदी मंत्री, सुमन शर्मा प्रवक्ता, ओम प्रकाश कोषाध्यक्ष, उपेंद्र नाथ मिश्र को आय व्यय निरीक्षक चुना गया। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक श्रीकांत मिश्र ने किया।