जासं, अनपरा (सोनभद्र) : पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति द्वारा सभा कर व्यापक रोष जताया गया। लोक निर्माण विभाग के अन्वेषणालय सभागार में आयोजित सभा में मांग की गयी कि 7वें वेतन पुनरीक्षण में वेतन निर्धारण के पूर्व सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार सभी विभागों में अनुसूचित जाति-जनजाति के कनिष्ठ कार्मिकों व शिक्षकों की पदावनति की जाय, ताकि सामान्य व अन्य पिछड़ी जाति के वरिष्ठ कार्मिकों व शिक्षकों को पदोन्नति मिल सके और तदनुरूप उनका वेतन निर्धारित हो सके। सभा की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे ने आरोप लगाया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार बेसिक शिक्षा में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ पाकर पदोन्नत पाये अनुसूचित जाति व जनजाति के कार्मिकों व शिक्षकों की पदावनति नहीं की गयी है। सातवें वेतन पुनरीक्षण में वेतन निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इससे सामान्य व अन्य पिछड़ी जाति के वरिष्ठ कार्मिकों व शिक्षकों का वेतन अपने से कनिष्ठ कार्मिकों से कम हो जायेगा। 1जगजीत ढिल्लो बनीं संयोजक : सभा में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की लोकनिर्माण विभाग की महिला प्रकोष्ठ का चुनाव हुआ। प्रमुख अभियंता कार्यालय की जगजीत ढिल्लो को संयोजक चुना गया। गीता मल्होत्र, माया देवी यादव, सीमा अवस्थी, ज्योत्स्ना श्रीवास्तव, रईस फातिमा, कल्पना सिंह, मीनाक्षी शुक्ल, सुनीता शर्मा, शशि श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, सावित्री यादव, रजनी श्रीवास्तव एवं दीपा मिश्र को सह संयोजक चयनित किया गया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
एक शिक्षक, दो शिक्षक, तीन शिक्षक, चार शिक्षक व पाँच शिक्षक वाले प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 1 से 5 तक ) का समय विभाजन चक्र
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
-