जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : उच्च प्राथमिक विद्यालय औराडॉड़ (न्याय पंचायत संसाधन केंद्र कुलडोमरी) में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए गणित विषय का चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कोटा-कुलडोमरी न्याय पंचायत के 66 अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिदिन चार सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों को बच्चों के विद्यालय आने के पूर्व के ज्ञान से लेते हुए शून्य की अवधारणा, इकाई-दहाई की अवधारणा, छोटी-बड़ी, बराबर अनुवर्ती-पूर्ववर्ती संख्यायें, जोड़, घटाना, गुणा-भाग की अवधारणा, आकृति, आकार, मापन, आंकड़ों की समझ, तार्किक चिंतन व संकेतांक इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गयी। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से अध्यापकों को निश्चित लाभ मिलेगा। प्रशिक्षक आनंद चौबे ने उपयोगी जानकारी प्रदान की।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
वन विभाग का कर्मचारी ठीक से काम कर रहा है कि नहीं यह चेक करने वन विभाग का अधिकारी जाता है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को उसका अधिकारी चेक ...
-
राब्यू, लखनऊ : शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामलों में शासन ने मीरजापुर और सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निलंब...
-
लखनऊ। अब शिक्षक से लेकर अभिभावकों को अपने कार्यों के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईओएस कार्यालय हो या लेखाधिकारी कार्या...
-