जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम के निरीक्षण को लेकर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। श्री उपाध्याय अस्पताल निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष, पुरुष व महिला वार्ड, बच्चों का वार्ड, ओपीडी सेन्टर के अलावा गुरुवार की रात विजयगढ़ दुर्ग के पास आटो दुर्घटना में घायल हुए मरीजों से भी मिले। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से उनके दु:ख-दर्द को जाना। अस्पताल से उपलब्ध करायी जा रही जनस्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर तरीके से मुहैया कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रामबाबू गौतम को दिया। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर तलब किया और छह स्वास्थ्य कार्मिकों को गैर हाजिर पाया। गैर हाजिर रहने वाले डा. प्रकाश चन्द्र, एलटी हरिश्चन्द्र, स्वीपर संदीप, हौसला देवी, श्याम नरायण सिंह पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। अस्पताल में व्याप्त गंदगी को देखकर संबंधितों को कड़ी फटकार भी लगाई। कहा कि इस तरह की गड़बड़ी को कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि आठ बजे नियत समय पर खुद उपस्थित होकर सभी डाक्टरों व स्वास्थ्य कार्मिकों को हाजिरी सुनिश्चित कराएं। इसके बाद भी अगर कोई कर्मचारी समय से नहीं आता है तो उसे अनुपस्थित करते हुए वेतन रोका जाय। 1एडवांस में कर रहे हाजिरी : जिलाधिकारी लगातार प्रशासनिक कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दे रहे हैं, बावजूद इसके कई ऐसे भी सरकारी कर्मचारी हैं जिन पर किसी का जोर नहीं चलता। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने खुद देखा। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जब डीएम ने सीएमओ से हाजिरी रजिस्टर मांगा तब उन्हें पता चला कि अस्पताल के कर्मचारी ऐसे हैं जो रजिस्टर पर एडवांस हाजिरी लगाते हैं। जिला अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्याय विक्रम प्रसाद कुशवाहा ने एडवांस में आठ व नौ मार्च का हस्ताक्षर किया था। जिलाधिकारी ने वार्ड ब्याय पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर देखते डीएम
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
वन विभाग का कर्मचारी ठीक से काम कर रहा है कि नहीं यह चेक करने वन विभाग का अधिकारी जाता है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को उसका अधिकारी चेक ...
-
राब्यू, लखनऊ : शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामलों में शासन ने मीरजापुर और सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निलंब...
-
लखनऊ। अब शिक्षक से लेकर अभिभावकों को अपने कार्यों के लिए शिक्षा विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईओएस कार्यालय हो या लेखाधिकारी कार्या...
-
