ककरी : बच्चों को मनोयोग से अध्ययन को किया प्रेरित



जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : सरस्वती शिशु मंदिर ककरी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के नगर विकास व अभाव पुनर्वास मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पूर्ण मनोयोग से अध्ययन के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के निरीक्षक बांके बिहारी पांडेय व राबट्र्सगंज के विधायक भूपेश चौबे ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का परिचय निवर्तमान प्रधानाचार्य गिरवर शंकर तिवारी ने एवं वृत्त निवेदन शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा अतिथियों के सम्मान में रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। आभार ज्ञापन प्रबंध समिति के अध्यक्ष केसी जैन ने किया। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद गुप्त, नगर कार्यवाह विद्याधर गुप्त, जिला प्रचारक अजीतजी, प्रधानाचार्य राजीव कुमार, बीएमएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष मायाशंकर सिंह, ब्रह्मा शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कालरा उपस्थित थे।1जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : सरस्वती शिशु मंदिर ककरी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के नगर विकास व अभाव पुनर्वास मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पूर्ण मनोयोग से अध्ययन के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के निरीक्षक बांके बिहारी पांडेय व राबट्र्सगंज के विधायक भूपेश चौबे ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का परिचय निवर्तमान प्रधानाचार्य गिरवर शंकर तिवारी ने एवं वृत्त निवेदन शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा अतिथियों के सम्मान में रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। आभार ज्ञापन प्रबंध समिति के अध्यक्ष केसी जैन ने किया। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद गुप्त, नगर कार्यवाह विद्याधर गुप्त, जिला प्रचारक अजीतजी, प्रधानाचार्य राजीव कुमार, बीएमएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष मायाशंकर सिंह, ब्रह्मा शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कालरा उपस्थित थे।1