जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : निजी विद्यालयों की फीस संरचना को लेकर अभी तक कोई शासनादेश जारी न होने से जहां अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन में उहापोह की स्थिति है वहीं प्रदेश सरकार द्वारा एक समान फीस व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। 1 सरकार द्वारा गठित कमेटी विस्तृत अध्ययन में जुट गयी है। लोगों को मामले में शासन के कदम का बेसब्री से इंतजार है। निजी विद्यालयों में शुल्क वृद्धि को लेकर अभिभावकों द्वारा गहरी नाराजगी जतायी गयी है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत दर्ज करायी है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जहां कमेटी का गठन का प्रदेश स्थित निजी विद्यालयों में एक समान फीस व्यवस्था की योजना बनायी जा रही है वहीं जिले स्तर पर भी मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 1पुराने सत्र के अनुरूप फीस लेने पर सहमति 1जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में परिक्षेत्र के विद्यालयों में शुल्क वृद्धि की जांच के लिए गठित कमेटी का नेतृत्व कर रहे जीआइसी अनपरा के प्रधानाचार्य डा. अर¨वद कुंवर ने बताया कि गत दिवस अनपरा थाने में अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन के मध्य आयोजित बैठक में पिछले सत्र के अनुरूप फीस लेने पर सहमति जतायी गयी है। 1शासन स्तर पर निर्देश आने के बाद शुल्क की दर सत्र के प्रारंभ अप्रैल महीने से ही मान्य होगी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट विभाग को भेजी गयी है।जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : निजी विद्यालयों की फीस संरचना को लेकर अभी तक कोई शासनादेश जारी न होने से जहां अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन में उहापोह की स्थिति है वहीं प्रदेश सरकार द्वारा एक समान फीस व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। 1 सरकार द्वारा गठित कमेटी विस्तृत अध्ययन में जुट गयी है। लोगों को मामले में शासन के कदम का बेसब्री से इंतजार है। निजी विद्यालयों में शुल्क वृद्धि को लेकर अभिभावकों द्वारा गहरी नाराजगी जतायी गयी है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत दर्ज करायी है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जहां कमेटी का गठन का प्रदेश स्थित निजी विद्यालयों में एक समान फीस व्यवस्था की योजना बनायी जा रही है वहीं जिले स्तर पर भी मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 1पुराने सत्र के अनुरूप फीस लेने पर सहमति 1जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में परिक्षेत्र के विद्यालयों में शुल्क वृद्धि की जांच के लिए गठित कमेटी का नेतृत्व कर रहे जीआइसी अनपरा के प्रधानाचार्य डा. अर¨वद कुंवर ने बताया कि गत दिवस अनपरा थाने में अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन के मध्य आयोजित बैठक में पिछले सत्र के अनुरूप फीस लेने पर सहमति जतायी गयी है। 1शासन स्तर पर निर्देश आने के बाद शुल्क की दर सत्र के प्रारंभ अप्रैल महीने से ही मान्य होगी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट विभाग को भेजी गयी है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।