सोनभद्र : अब अधिकारी सुबह नौ से 11 सुनेंगे जन समस्या-जिलाधिकारी

सोनभद्र : अब जनपद के अधिकारी सुबह नौ बजे से अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर जनता की शिकायतें सुनेंगे। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों को आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि वह सुबह नौ से 11 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुने और समयबद्ध रूप से उनके मामलों को भी निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इस दौरान मिली जन शिकायतों व उसके निस्तारण की स्थिति का विषयक सूचना हर महीने के 15 तारीख व द्वितीय पक्ष की सूचना 30 तारीख तक प्रत्येक दशा में अनिवार्य रूप से शिकायत प्रकोष्ठ में उपलब्ध कराएं