म्योरपुर (राजीव मिश्र)
म्योरपुर। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के आठ न्याय पंचायतों में शासनादेश के क्रम में एनपीआरसीओं की तैनाती की गई है।खंड शिक्षाधिकारी दिलीप कुमार ने इनमें मोहन मिश्रा को जरहा, शीतल दहलान को किरबिल, संयोगिता को आरंगपानी, रमेश कुमार को सांगोबांध, सावित्री देवी को म्योरपुर, मंजू देवी को बेलहत्थी, विक्रमाराम को कुलडोमरी, कमलेश कुमारी को कोटा का एनपीआरसी बनाया है।उन्होंने इस दौरान पूर्व एनपीआरसीयों को अपने विद्यालयों पर पठन पाठन करने के निर्देश दिया है।