सोनभद्र : अप्रैल, 2017 का वेतन डीडीओ पोर्टल से बनाने के लिए एक 29 को दिवसीय प्रशिक्षण - जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिले के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को आदेशित किया है कि वे शासनादेशानुसार माह अप्रैल, 2017 का वेतन डीडीओ पोर्टल से बनाने के लिए तैयार हो जाय। उन्होंने जिले के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों से कहा है कि अपने कार्यालय का वेतन बिल वेब बेस्ट डी0डी0ओ0 पोर्टल के लिए 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में 29 अप्रैल, 2017 को पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित किया गया है, जिसमें सभी आहरण-वितरण अधिकारी अपने कार्यालय सहयोगी, जो कार्यालय का वेतन बनाता हो, के साथ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करके डी0डी0ओ0 पोर्टल की मुकम्मल जानकारी प्राप्त करेंगे।उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।