सोनभद्र : पहले ही दिन कई परीक्षक अनुपस्थित, पहले दिन डिप्टी हेड व परीक्षकों के ज्वाइन को लेकर रही आपाधापी


मूल्यांकन

दो केंद्रों पर हो रहा यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन


Click here to enlarge image
सोनभद्र : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कापियों का गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन डिप्टी हेड और परीक्षकों के ज्वाइन करने को लेकर काफी आपाधापी रही। वहीं तमाम आदेश व निर्देश के बावजूद सौ से अधिक परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही जो परीक्षक और डिप्टी हेड ज्वाइन कर लिये उन्होंने कुछ न कुछ कापियां जांचकर शुरू किया। 1राबट्र्सगंज के राजकीय बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल विषय के का कार्य हो रहा है। यहां आई एक लाख 11 हजार 180 कापियों का करने के लिए 37 डिप्टी हेड व 375 परीक्षकों की ड्यूटी लगायी गई है। यहां की उप नियंत्रक उषा सिंह ने बताया कि पहले दिन छह डिप्टी हेड व 31 परीक्षकों ने कार्यभाल संभाला। वहीं इन लोगों द्वारा के लिए दोपहर तक 1366 कापियां कोठार से निकाली गईं। इसी तरह राजा शारदा महेश इंटर कालेज में बने केंद्र पर इंटरमीडिएट की कापियों का किया जा रहा है। यहां के उपनियंत्रिक जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 46 डिप्टी हेड और 377 परीक्षक कार्य में लगने हैं। यहां एक लाख 89 हजार 769 कापियों का किया जाना है। पहले दिन 11 डिप्टी हेड नहीं आये। यहां पहले दिन 1250 कापियों का किया गया। इस दौरान पहले दिन दोनों केंद्रों पर कुल 2616 कापियां जांची गई।राजकीय बालिका इंटर कालेज में कापियों का करते शिक्षक ’ जागरण’>>पहले दिन डिप्टी हेड व परीक्षकों के ज्वाइन को लेकर रही आपाधापी