अभिभावकों का शोषण रोकने की मांग

जासं.सोनभद्र : सोनभद्र पुनर्निमाण समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों का किया जा रहा शोषण बंद किया जाए। अध्यक्ष नवनीत कुमार ¨सह ने कहा कि जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त, गैरसरकारी विद्यालयों द्वारा सरकारी नियमों के विरुद्ध प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य किया जाता है। इससे अभिभावकों पर बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो किताबें कम मूल्य पर मिलनी चाहिए उन किताबों का मूल्य काफी अधिक वसूला जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए।

No comments:

Post a Comment