
जागरण संवाददाता, घोरावल (सोनभद्र) : तीन दिन से चल रहे स्काउट के में दो विद्यालयों के बच्चों ने बाग लिया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगरदहां के 88 छात्र प्रथम सत्र व 92 छात्र द्वितीय सत्र में रहे। इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय विसुंधरी के 20 छात्र प्रथम सत्र में व 12 छात्रों ने द्वितीय सत्र में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस तरह कुल 212 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें आधी संख्या बालिकाओं की रही। कैंप में छात्रों ने स्काउट की विभिन्न विधाएं गांठ, टेंट, नियम, प्रतिज्ञा, आपदा प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त किया। विसुंधरी के छात्र कैंप में रात्रिकालीन, आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। के अंतिम दिन गुरुवार को छात्रों ने अपनी सीखी हुई कलाओं का अतिथियों के समक्ष प्रदर्शन भी किया। के मुख्य अतिथि उपजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक यादव व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय, सुनील सिंह रहे। की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजाराम ने की।1वार्षकिोत्सव का भी हुआ आयोजन: स्काउट के बाद विद्यालय में वार्षकिोत्सव का भी आयोजन किया गया। का शुभारंभ मां वीणावादिनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पूजन अर्चन के साथ हुआ। छात्रओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्काउट का यह विद्यालय का वार्षकिोत्सव भी था। इस अवसर पर पूरे वर्ष भर उपस्थित छात्रों के अभिभावकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान करने वाले शिक्षक शिवरक्षा यादव, धीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र त्रिपाठी व गणित शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। में सरिता, मीना, नगेंद्र, महेश, मधुसूदन यादव, सदानन्द, अखिलेश सिंह, हिमांशु मिश्र, पीयूष शुक्ला आदि रहे। 1गणित व विज्ञान लैब का हुआ उद्घाटन: पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगरदहां के शिक्षक महेन्द्र दुबे ने अपने स्वयं के पैसे से विद्यालय के एक कमरे में गणित और विज्ञान की प्रयोगशाला स्थापित कराया। जिसका उद्घाटन उपजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बभनी उदय चंद्र राय व खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बताते चलें विसुंधरी के गणित शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी के नवाचार को जब से प्रदेश सरकार द्वारा तरजीह मिली इसे विद्यालयों में स्थापित करने का दौर चल पड़ा है। मगरदहां के प्रयोगशाला में गणित लैब के साथ-साथ विज्ञान के जटिल सवालों का आसान तरीके से जवाब बताया जायेगा। अतिथियों ने इसकी सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की।
No comments:
Post a Comment