बीजपुर (सोनभद्र) : जरहां न्याय पंचायत स्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों के विद्यालयों में जहां सदी के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आईस्टीन का जन्मदिन मनाया गया, वहीं महान भौतिक शास्त्री स्टीफन हॉकिंग को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सहायक अध्यापक शंभूनाथ ने अपनी चित्रकला कौशल से उनके जीवन पर आधारित तस्वीर उकेरते हुए बच्चों को उनके संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हॉकिंग की प्रमुख उपलब्धियों में ब्लैक होल का सिद्धांत रहा है। वह जलवायु परिवर्तन को गम्भीर खतरा मानते थे। दुनिया को ब्रम्हृांड की कई रहस्यमयी गुत्थियों को सुलझाने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। हॉकिंग जीने की इच्छा और चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए भी हमेशा एक मिसाल के रूप में याद किए जाएंगे। इस अवसर पर जितेन्द्र चौबे, अर¨वद दुबे, जितेंद्र देव नाथ पांडेय, न्याय पंचायत प्रभारी मोहन मिश्र, सावित्री देवी, कौशल्या देवी व अन्य अध्यापक उपस्थित थे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
No comments:
Post a Comment