बेसिक शिक्षा परिषद में नित नये प्रयोग हो रहे हैं ,सबका मकसद एक ही है बच्चों का शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास। उसी के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के तत्वाधान व खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल के निर्देशन में विद्यालय प्रबंध समिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय विसुन्धरी ने विद्यालय के बच्चों को एक शैक्षिक भ्रमण कराया ।
शैक्षिक भ्रमण पूर्व माध्यमिक विद्यालय विसुन्धरी से प्रारम्भ हुआ जिसे उपजिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार , व खण्डशिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
शैक्षिक भ्रमण सबसे पहले स्वामी अडगडानन्द के आश्रम सक्तेशगढ़ रूका। वहाँ की स्वच्छता व हरियाली को देखकर बच्चे बहुत प्रभावित हुए । अगले पडाव में आदिशक्ति मां दुर्गा के प्राचीन मन्दिर चुनार में दर्शन पूजन के साथ आगे बढा व रामनगर किला जाकर रूका । वहां बच्चों ने म्यूजियम में प्राचीनतम हथियार , सवारी, वस्त्र, सजावट की वस्तुओं को बडे ही कौतूहल से देखा और नोट किया। पुनः अगला पडाव सारनाथ रहा जहाँ बच्चों ने बुद्ध के उपदेश स्थल , म्यूजियम, व चिडियाघर का अवलोकन किया। वापसी में मालवीय जी के ज्ञानस्थली काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।

बतातें चले कि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक भ्रमण की शुरुआत पूर्व माध्यमिक विद्यालय विसुन्धरी द्वारा जनपद सोनभद्र में पहली बार कराया गया था। यह विद्यालय अपने नवीन नवाचारों हेतु अन्य परिषदीय विद्यालयों के लिए आदर्श बना हूआ है ।
यह शैक्षिक भ्रमण एस एम सी सदस्यों और विद्यालय के अध्यापकों के सहयोग से आयोजित हुआ, अध्यापक व समिति के उत्साह को देखते हुए अतिथियों ने आर्थिक सहयोग व अपनी शुभकामनाएं दी ।
शैक्षिक भ्रमण में प्रधानाध्यापिका शशि त्रिपाठी , दीनबन्धु त्रिपाठी , अजीत कुमार, रन्जीत, प्रतिमा सिंह, राजवेन्द्र तिवारी, राजू तथा कक्षा 6 से 8 तक के कुल 40 छात्रों के अलावा रसोइया मन्तोरा व विमला भी शामिल हुई ।

No comments:
Post a Comment