
जासं. सोनभद्र : राबट्र्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के न्यू कालोनी में बुधवार की रात एक शिक्षक के घर में घुसे चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 1न्यू कालोनी निवासी गोपाल श्रीवास्तव उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी में तैनात हैं। किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार की शाम को वह मीरजापुर चले गए। इसी दौरान खाली घर पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक रात के समय चोर मेन गेट पर चढ़कर पहले बेसमेंट में घुसे। उधर, गोपाल के मुताबिक चोरों ने दो कमरों में रखी दो आलमारी, बक्सा, एक अटैची, एक बैग को तोड़ा। उसमें रखा मंगलसूत्र, झुमका, दो सोने की अंगूठी, नथिया व कुछ अन्य आभूषण समेत चार हजार रुपये नकदी चुरा ली। चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह ने मौका मुआयना किया।जासं. सोनभद्र : राबट्र्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के न्यू कालोनी में बुधवार की रात एक शिक्षक के घर में घुसे चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 1न्यू कालोनी निवासी गोपाल श्रीवास्तव उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी में तैनात हैं। किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार की शाम को वह मीरजापुर चले गए। इसी दौरान खाली घर पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक रात के समय चोर मेन गेट पर चढ़कर पहले बेसमेंट में घुसे। उधर, गोपाल के मुताबिक चोरों ने दो कमरों में रखी दो आलमारी, बक्सा, एक अटैची, एक बैग को तोड़ा। उसमें रखा मंगलसूत्र, झुमका, दो सोने की अंगूठी, नथिया व कुछ अन्य आभूषण समेत चार हजार रुपये नकदी चुरा ली। चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह ने मौका मुआयना किया।
No comments:
Post a Comment