निज संबाददाता : पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय का प्रबंधन मीना मंच के बालिकाओं के द्वारा किया गया जिसमें कक्षा का संचालन, मध्यान्ह भोजन और प्रातःकालीन एवं सायंकालीन सभा का बखूबी पेश किया गया।
अपरान्ह में सभी बच्चों को सामूहिक रूप से एकत्रित कर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विविध क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती राधिका को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्र अ श्रीमती शषि त्रिपाठी ने बताया कि 100 वर्ष पूर्व अमेरिका में महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा कम मजदूरी मिलने के खिलाफ विरोध करने पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
महिला अनुदेशक प्रतिमा ने बताया कि इस वर्ष इस दिवस का थीम 'टाइम इज नाउ रूरल एंड अर्बन एक्टिविस्ट ट्रांसफर्मिंग विमेंस लाइफ' है।
इस मौके पर शम्भूनाथ, अजीत, कंचन, फुलवन्ति, पूजा एवं माँ समिति की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment