जागरण संवाददाता, सोनभद्र: माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले ही दिन एक परीक्षा केंद्र पर उड़ाका दल ने हंिदूी विषय की परीक्षा कराते मिले विषयाध्यापक को पकड़ लिया। उसे तत्काल वहां से हटाते हुए केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी। मामला कोन थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील केंद्र हरिश्चंद्र इंटर कालेज गौरासिंगा का है। यहां डीआइओएस के नेतृत्व में बनी सचल दस्ते की टीम ने छापेमारी की थी। 1नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को तीन जोनों और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। 18 संवेदनशील और तीन केंद्रों को अति संवेदनशील बनाया गया है। यहां नकल बिल्कुल न होने पाये इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया है। बावजूद इसके हरिश्चंद्र इंटर कालेज में पहली पाली की परीक्षा में गड़बड़ी मिली। हाईस्कूल के गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट के हंिदूी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान यहां अचानक जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। जांच के दौरान इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाते एक शिक्षक को पकड़ लिया। पता चला कि उसके परिचय पत्र पर सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाने का जिक्र था। पूछताछ में मालूम हुआ कि उक्त अध्यापक पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में हंिदूी विषय का शिक्षक है। ऐसे में उसे तत्काल हटाते हुए केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी गई। डीआइओएस श्री सिंह ने कहा कि यहां गड़बड़ी मिलने पर चेतावनी दी गई है। आगे कुछ मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 1धमकी टीम तो मचा हड़कंप: परीक्षा के दौरान जब सचल दस्ता यानी उड़ाका दल की टीम केंद्रों पर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। डीआइओएस के नेतृत्व में बनी टीम ने कोन, दुद्धी क्षेत्र में तो वहीं चतरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य के नेतृत्व में बनी टीम ने रामगढ़ क्षेत्र में जांच की। इसी तरह डायट प्राचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ता के नेतृत्व में बनी टीम ने भी राबट्र्सगंज शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के करीब एक दर्जन स्कूलों में छापेमारी की।

No comments:
Post a Comment