यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान एवं इंटरमीडिएट हिन्दी में कुल 2607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली में इंटर सामान्य हिन्दी के पेपर में आठ हजार छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 460 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 23066 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रथम पाली में किसी भी नकलची के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं थी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व महिला पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को पहले प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान एवं इंटरमीडिएट हिन्दी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल गृह विज्ञान में 10847 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 9584 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1263 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं प्रथम पाली में ही आयोजित इंटरमीडिएट हिन्दी की परीक्षा में कुल 12219 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 10875 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 1344 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित मिले। पहले दिन परीक्षा केन्द्रों पर समय से पहले ही परीक्षार्थी पहुंच गए थे। परीक्षा शुरु होने से पहले केन्द्र पर ड्यूटी पर लगे शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की जांच कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जा रहा था। परीक्षा केन्द्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर सभी केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगे हुए थे। इस कारण नकल की कहीं से कोई गुंजाइश नहीं थी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस व महिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा के प्रथम दिन परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। प्रथम दिन पहले सत्र में हाई स्कृल गृह विज्ञान एवं इंटर हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। सोनांचल इंटर कालेज घोरावल में हाई स्कूल के 167 छात्रों में 17 अनुपस्थित रहे तथा इंटर में 239 छात्रों में 12 अनुपस्थित रहे। भारतीय इंटर कालेज घोरावल में हाई स्कूल के 91 छात्रों 82 उपस्थित रहे तथा नौ अनुपस्थित रहे। इंटर में 151 छात्रों में 129 उपस्थित रहे तथा 22 अनुपस्थित रहे। रामकेश सिंह इंटर कालेज पुरना में हाई स्कृल के 77 में 64 छत्र उपस्थित रहे तथा 13 अनुपस्थित रहे तथा इंटर में 400 में 359 उपस्थित रहे ,इस तरह 41 अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कालेज घोरावल में हाई स्कूल में 142 में 139 छात्र उपस्थित रहे। इंटर में 255 में 239 छात्र उपस्थित रहे। इस तरह 22 छात्र अनुपस्थित रहे। कुल 149 छात्र अनुपस्थित रहे। पहले दिन बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पाण्डेय द्वारा दो केन्द्रों क निरीक्षण किया गया।बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार परीक्षा में प्रभावती इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 318 में 280 उपस्थित है व हाईस्कूल में 249 में 28 अनुपस्थित हैं। यह जानकारी केंद्र प्रभारी डॉक्टर अर¨वद कुमार ने दिया। वहीं गुरुकूल इंटरमीडिएट कालेज में इंटरमीडिएट में पंजीकृत में 153 में 10 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में 179 में 25 अनुपस्थित रहे। यह जानकारी केंद्र प्रभारी मार्तण्ड देव ने जानकारी दी। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार को सुचारू रूप से शुरू हो गयी। नगर के प्रथम परीक्षा केंद्र ओबरा इंटर मीडिएट कालेज में सुबह हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 288 छात्र छात्रएं पंजीकृत रहे जिसमें 18 छात्र अनुपस्थित रहे। इस बिद्यालय में कुल 18 कमरो में परीक्षा करायी जा रही है। वहीं परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 45 लोगो को लगाया गया है। वही इंटर मीडिएट की हंिदूी की परीक्षा में कुल 181 छात्र छात्रएं पंजीकृत रहे जिसमे 5 छात्र अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में सामान्य हंिदूी की परीक्षा में कुल 236 छात्र छात्रएं पंजीकृत रहे। जिसमें तीन छात्र अनुपस्थित रहे। नगर के दूसरे परीक्षा केंद्र इस्लामिया इंटर मीडिएट कालेज में सुबह गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 23 छात्र छात्रएं पंजीकृत रहे। जिसमे एक छात्र अनुपस्थित रही। वही इंटर मीडिएट की हंिदूी की परीक्षा में 58 छात्र-छात्रएं पंजीकृत रहे जिसमें नौ छात्र अनुपस्थित रहे। इस विद्यालय में कुल चार कमरो में परीक्षा करायी जा रही है। परीक्षा को सम्पन्न कराने में कुल 15 लोगों को लगाया गया। शाम की हंिदूी की परीक्षा में कुल 177 छात्र-छात्रएं पंजीकृत रहे। जिसमें एक छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिला पंचायत अधिकारी वर्तिका त्रिपाठी ने केंद्रों का निरीक्षण किया।बभनी प्रतिनिधि के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान बभनी देवन टोला मे प्रथम पाली में हाई स्कुल के 298 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 229 बच्चो ने गृहविज्ञान की परीक्षा दी और 69 बच्चो ने परीक्षा छोड दी। प्रथम पाली इण्टर की हिन्दी की परीक्षा मे 103 परीक्षा में 72 बच्चो ने परीक्षा दी और 31 बच्चो ने परीक्षा छोड दी। द्वितीय पाली मे इण्टर की परीक्षा में 61 बच्चों मे 8 बच्चों ने परीक्षा छोड़ीऔर 53 बच्चों ने परीक्षा दी।रेणुकूट प्रतिनिधि के अनुसार यूपी बोर्ड के तहत मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा में ¨हडालको इंटरमीडिएट कॉलेज में सुबह की पाली में हाई स्कूल के 280 पंजीकृत छात्रों में 19 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट में हंिदूी की हुई परीक्षा में 282 में 28 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में हुई सामान्य हंिदूी की परीक्षा में 282 में 6 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य र¨वद्र सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली में हाई स्कूल के गृह विज्ञान में 118 पंजीकृत छात्रओं में चार ने परीक्षा नहीं दी और इंटरमीडिएट में 129 में 6 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में हुई सामान्य हंिदूी की परीक्षा में 296 में 8 छात्र अनुपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment