शक्तिनगर (सोनभद्र) : ‘दोस्त’ मोदी ने विद्यार्थियों को दिया मंत्र, परीक्षार्थियों का हुआ उत्साहवर्धन बच्चों की क्षमता विकसित करने की जरूरत, मन की बात में प्रधानमंत्री का संदेश सुनने को स्कूलों में लगी रही भीड़

जागरण संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र) : पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोझरा में शुक्रवार की मध्याह्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छात्र-छात्रओं का आत्म-विश्वास बढ़ाने वाले दिये गये सुझाव को रेडियो पर सुनाया गया। 1 प्रधानमंत्री से छात्र-छात्रओं द्वारा शिक्षा एवं परीक्षा से संबंधित पूछे गये प्रश्नों एवं उनके दिये उत्तर सुनकर छात्र बहुत प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो पर संदेश सुनने के लिए िवद्यालय के छात्र, अध्यापक, अभिभावक 11 बजे दिन से ही बैठ गये थे। 12 बजे प्रधानमंत्री का रेडियो द्वारा संदेश प्रसारित होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। 1प्रधानमंत्री अपने संदेश के प्रथम संबोधन में ही छात्र-छात्रओं को तनाव को यह कहते हुए कम किया कि आप यहां प्रधानमंत्री का संवाद सुनने नहीं बैठे हैं। आप अपने एक मित्र सहयोगी के बीच में उनके विचार व सुझाव सुनने के लिए बैठे हैं। प्रधानमंत्री का आत्मीयता भरा यह संबोधन सुनकर बच्चे खिलखिला कर हंस उठे। परीक्षा से डर लगता है। इसका सामना कैसे करें। 1पूछे गये छात्रों के प्रश्न पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके मेहनत में कोई कमी नहीं रहती, किन्तु आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी होने के कारण आपको भ्रमित होना पड़ता है। आपको अपने अन्दर आत्मविश्वास पैदा करने की आवश्यकता है। 1अध्यापकों को प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संदेश शिक्षक बालक के परिवार का सदस्य जैसा होता है। शिक्षक को अपने छात्र के अच्छे कार्य पर उत्साह खराब कार्य पर चोट का आभास होना चाहिए। यह बात अध्यापकों के दिल में छू गयी।सोनभद्र: 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विद्यार्थियों से ‘’ की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के दबाव को दूर करने के लिए छात्र-छात्रओं को मंत्र दिए।1 मन की बात में पीएम के संदेश को सुनने के लिए जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महिला इंटर कालेज में छात्रएं मौजूद रहीं। साथ में जनपद के दूसरे हिस्से में मौजूद विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्रओं ने मोदी का संदेश सुना।1छात्रओं में नीशा चौबे, अंकिता यादव व काजल मिश्र ने बताया कि पीएम ने अपने संदेश में बताया, मैं आपका दोस्त हूं। यह प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नहीं बल्कि बच्चों का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्रओं ने पीएम से परीक्षा के दबाव पर सवाल पूछे। पीएम ने विवेकानंद जी का जिक्र करते हुए बच्चों से कहा कि विवेकानंद जी कहा करते थे कि अपने आप को कम नहीं आंको। इस दौरान विद्यार्थियों की काफी भीड़ थी।

imageview

No comments:

Post a Comment