अनपरा। यूपी बोर्ड की संचालित परीक्षा में शुक्रवार को चित्रकला की परीक्षा में तीन परीक्षा केन्द्रों पर 98 बच्चे गैरहाजिर रहे। आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज के केन्द्र व्यवस्थापक जीएस मिश्र ने बताया कि चित्रकला में 296 बच्चों में 49 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डा. अम्बेडकर सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज के केन्द्र व्यवस्थापक गिरिवरशंकर तिवारी ने बताया कि चित्रकला में 207 में 43 बच्चे अनुपस्थित रहे वहीं जीआईसी शक्तिनगर में 78 में छ: परीक्षार्थी भी अनुपस्थित रहे।
सोनभद्र निज संवाददातायूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला तथा इंटरमीडिएट इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र व कृषि भौतिकी एवं जलवायु तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। तीनों परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 28388 परीक्षार्थियों में 3934 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को भी सचल दस्ता की टीम लगातार केन्द्रों का निरीक्षण करती रही। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा के लिए कुल 23514 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 20156 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 3358 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के लिए 4719 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4159 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 560 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसी प्रकार प्रथम पाली में ही आयोजित इंटरमीडिएट कृषि भौतिक एवं जलवायु तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के लिए कुल 155 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 139 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सचल दस्ता की टीम परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करती रही। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि वे विषयाध्यापकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में न लगाए। उन्होंने कहा कि शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होनी है। इसलिए सभी केन्द्र व्यवस्थापक सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों से संपर्क कर कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था कर लें। उन्होंने कहा कि विषयाध्यापकों को कक्ष निरीक्षक किसी भी हाल में नहीं बनाया जाए।बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार यूपी बोर्ड की शुक्रवार को चित्रकला परीक्षा में प्रभावती इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल में पंजीकृत 614 में 513 उपस्थित रहे। 101 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट इतिहास में आठ पंजीकृत सभी उपस्थित रहे। यह जानकारी केंद्र प्रभारी डॉ अर¨वद कुमार ने दिया। वहीं गुरुकुल इंटरमीडिएट कॉलेज सेवकड़ाड् में हाईस्कूल में चित्रकला में पंजीकृत 491 परीक्षार्थियों में 419 उपस्थित रहे। 72 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह जानकारी केंद्र प्रभारी मार्तण्ड देव पांडेय ने दी जानकारी।

No comments:
Post a Comment