सोनभद्र : मीरजापळ्र-सोनभद्र में तकनीकी का डंका, अभी तक नींव से ऊपर कालेज का निर्माण नहीं, दस साल में नींव से ऊपर नहीं बढ़ा निर्माण, योगी सरकार ने अपने बजट से 12 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

जासं, सोनभद्र : जिले के बच्चों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से शासन ने वर्ष 2014 में इंजीनियरिंग कालेज की सौगात दी। 2015 में निर्माण शुरू हुआ और उसी साल से यहां प्रवेश भी शुरू करा दिया गया लेकिन ढांचागत व्यवस्थाओं की कमी के कारण कक्षाएं यहां नहीं बल्कि सुल्तानपुर जिले में संचालित कराई गईं। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष में जब सूबे की योगी सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया तो उसमें मिले धन से कुछ काम हुआ। उसके बाद से यहां नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया गया। अब इस बार के बजट में 12 करोड़ मिले हैं तो व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होने की उम्मीद है।1जनपद में एक दर्जन सरकारी गैर सरकारी बिजली परियोजनाओं व कुछ अन्य परियोजना में भारी संख्या में इंजीनियर तैनात हैं लेकिन आदिवासी बहुल इलाका होने के कारण यहां से निकलने वाले इंजीनियरों की संख्या काफी कम है। ऐसे में जब इंजीनियरिंग कालेज खुला तो लोगों में उम्मीद की किरण जगी कि अब यहां से भी इंजीनियर निकलेंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी तो यहां के भी बच्चे इंजीनियर बनने के लिए कदम बढ़ाएंगे। चुर्क स्थित पुलिस लाइन के पास इंजीनियरिंग कालेज की आधारशिला 2014 में रखी गई।चुर्क पुलिस लाइन के निकट बना इंजीनियरिंग कालेजजागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले में अब इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बजट में इंजीनियरिंग कालेज के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। धनावंटन होने के बाद कॉलेज निर्माण में तेजी आएगी। मीरजापुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास हुए ग्यारह साल बीत गए लेकिन अब तक नींव से ऊपर नहीं उठ पाया है। कार्यदायी संस्थाओं की मनमानी पर अधिकारी नकेल नहीं कस पा रहे।1 कॉलेज की नींव 2007 में रखी थी। उस दौरान नींव की खोदाई आदि कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए जा चुके थे लेकिन उनकी सत्ता जाने के बाद मायावती सरकार में कॉलेज के निर्माण पर ग्रहण लग गया। 1 वर्ष 2012 में दोबारा सपा सत्ता में आई तो उम्मीद जगी थी अब इंजीनियरिंग कालेज का सपना पूरा हो जाएगा लेकिन जिले के युवाओं की आशा पर पानी फिर गया। सत्ता में आने पर योगी सरकार में इंजीनियरिंग कालेज निर्माण में तेजी आई। नगर निवासी सुरेश कुमार, रामलाल, रमाकांत ने कहा कि इंजीनयरिंग कालेज का निर्माण अब पूरा होगा। इसके लिए धन भी मिल गया है। वर्तमान सरकार तकनीकी शिक्षा को लेकर गंभीर है।इंजीनियरिंग कालेज निर्माण की उम्मीद जगी

imageview

No comments:

Post a Comment