सोनभद्र : प्रश्न प्रहर में आज होंगे डीआइओएस, बोर्ड परीक्षा के क्रम में किसी भी जिज्ञासाओं को शांत करने हेतु पूछ सकते हैं प्रश्न

जासं, सोनभद्र : दैनिक जागरण के कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में गुरुवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के क्रम में परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए जिला कार्यालय राबट्र्सगंज में मौजूद रहेंगे जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह। इस दौरान परीक्षार्थी विभिन्न विषयों की तैयारी से संबंधित यानी कैसे लिखें कि मिले ज्यादा अंक, कैसे करें परीक्षा की तैयारी जैसे सवाल दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच कर सकते हैं। सवाल पूछने के लिए टेलीफोन नंबर 05444-222545, 05444-223124 व 9936833258, 9918676056 पर फोन कर अपने सवाल पूछें। अनुरोध है कि सवाल संक्षेप में पूछें।

No comments:

Post a Comment