जागरण संवाददाता, सोनभद्र : अप्रैल 2005 से समाप्त की गई पेंशन व्यवस्था को पुन: बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने उरमौरा स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष -प्रदर्शन किया। यहां से जुलूस निकालकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन सौंपा। 1उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले आंदोलनरत शिक्षकों ने कहा कि 17140-18150 का वेतनमान दो सितंबर 2008 के बाद पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को पदोन्नति तिथि से प्रदान की जाए। मृतक शिक्षकों के आश्रितों को योग्यतानुसार शिक्षक पद पर नियुक्ति दी जाए। नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण कराया जाए व मृतक आश्रित शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को योग्यतानुसार पदोन्नति तत्काल दी जाए। 1राज्य कर्मचारियों की भांति बेसिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा प्रदान की जाए। राष्ट्रपति, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त बेसिक शिक्षकों को भी अन्य शिक्षकों की भांति 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति दी जाए। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा संघ होने के नाते संगठन को लखनऊ में कार्यालय संचालन के लिए टाइप फोन का भवन दारूलशफा लखनऊ में आवंटित किया जाए। इसके अलावा शिक्षकों की अन्य मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष रवि भूषण सिंह के अलावा रामबाबू सिंह, संजय सिंह, धीरेंद्र पति तिवारी, यूटा के संयोजक राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, अटेवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, महामंत्री सूर्य प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment