मिर्जापुर : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने शनिवार को निर्धारित समय दिन में तीन बजे से पहले स्कूल बंद करने पर छानबे ब्लाक के मिश्रपुर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने दो सहायक अध्यापकों का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। बीएसए ने अनुदेशकों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
शनिवार दिन में 2.40 बजे बीएसए ने छानबे ब्लॉक के मिश्रपुर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्कूल बंद पाये गये। दोनों स्कूलों के बच्चे दिन में 2.50 बजे जा चुके थे। कक्षाओं और दफ्तर पर ताले लटके मिले। नाराज बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर राकेश कश्यप व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर प्रमोद कुमार को मौके से ही सस्पेंड कर दिया।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका गीता, दीक्षा सिंह, नेहा सिंह, सहायक अध्यापक मनोज कुमार व समायोजित शिक्षामित्र विनय कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रियंका वर्मा समेत सभी सहायक अध्यापकों, अनुदेशकों का एक दिन का वेतन व मानदेय रोका गया।
बीएसए ने सबसे स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि विद्यालय बंद करके के निर्धारित समय तीन बजे से पहले ही विद्यालय बंद कर दिया जा रहा है। शिकायत आने के बाद उन्होंने प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापकों को चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अध्यापकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

No comments:
Post a Comment