उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2017 के दो और प्रश्नों पर विवाद हो गया है। इस बार अभ्यर्थियों ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के उत्तर को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले की जानकारी होने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय अब बुकलेट सिरीज ‘ए’ के प्रश्न संख्या 84 व 150 पर विशेषज्ञों की राय लेने जा रहा है।15 अक्तूबर को आयोजित टीईटी-17 का परिणाम 30 नवम्बर तक घोषित होना था, लेकिन आए दिन हो रही याचिकाओं के कारण रिजल्ट फंसा हुआ है। 18 अक्तूबर को उत्तरकुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से 23 अक्तूबर तक साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थी। इसके बाद छह नवम्बर को पहली बार संशोधित उत्तरमाला जारी की गई। विशेष विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर प्राथमिक स्तर के दो प्रश्नों के सभी विकल्प गलत होने पर उन्हें हल करने वाले अभ्यर्थियों को एक-एक नंबर देने का निर्णय लिया गया। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के चार प्रश्नों के उत्तर में संशोधन हुआ जिनमें हिन्दी के दो, संस्कृत एवं सामाजिक अध्ययन के एक-एक प्रश्न थे। लेकिन बुकलेट सिरीज ए के 84 व 150 प्रश्नसंख्या में संशोधन नहीं हुआ।परीक्षा नियामक प्राधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने इन दो प्रश्नों के उत्तर को चुनौती दी है। सचिव डॉ. सुत्ता सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। विषय विशेषज्ञों की राय के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
No comments:
Post a Comment