जासं, सोनभद्र: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों को दो लाख रुपये मुहैया कराने के लिए कोई फार्म नहीं आया है। बेटियों को ये रकम मिलना तो दूर ठगों ने फर्जी तरीके से बाजार में फार्म मुहैया कराकर रुपये बनाने का इंतजाम बना लिया है। अब इसके खिलाफ शिकंजा कसने के लिए विभाग भी तैयार है।1बता दें कि गत एक महीने से बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ नाम से फार्म पूरे जनपद में बिक रहा है। इस पर ग्रामसभा शहर के लिए पात्रता बतायी गयी है। और प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना अभियंता फार्म स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है। अब यह समझ से परे है कि इस पूरे वाक्य का मकसद क्या है। इस संबंध में फार्म भरने वाली युवती रागिनी पाठक ने बताया कि फार्म भरने का मकसद दो लाख रुपये प्राप्त करना था। वहीं रूबी गुप्ता ने बताया कि फार्म की असलियत जाने बिना भी उसे भरने के लिए युवतियों व अभिभावकों की लाइन लगी हुई है। जबकि पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी ने स्पष्ट तौर बताया कि फार्म फर्जी है। इसके लिए कई बार विभाग ने अखबारों में खबर भी प्रकाशित करायी लेकिन, बिना समङो-बूङो फार्म भरा जा रहा है। इस फर्जीवाड़े पर सख्ती के संबंध में उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में फर्जी काम नहीं होने दिया जायेगा।1फार्म की जानें असलियत1फार्म में अभ्यर्थी की जानकारी देने के अतिरिक्त प्रलोभन के ¨बदु अधिक बताये गये हैं। उसमें दो लाख मिलने की जानकारी दी गई है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि फार्म के दाम व रजिस्ट्री के अतिरिक्त किसी दूसरे शुल्क की मांग नहीं की गई है लेकिन, फार्म में बैंक की खाता संख्या, शाखा का नाम और आइएफएससी कोड भरने का विकल्प दिया गया है। आज के दौर में आइएफएससी कोड व खाता संख्या की जानकारी देना उपभोक्ताओं के लिए कितना भारी पड़ेगा।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-

No comments:
Post a Comment