बच्चों को नियमित विद्यालय भेजना एसएमसी की जिम्मेदारी

बदायूं : मुस्कान परियोजना के अंतर्गत श्रमिक समाज शिक्षा संस्थान की ओर से विकास क्षेत्र जगत के प्राथमिक विद्यालय हयातनगर में शिक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाया।

परियोजना के जिला समन्वयक महेंद्र ¨सह ने एसएमसी के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी। कहा कि सदस्यों की जिम्मेदारी है कि छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चे नियमित विद्यालय जाएं। बालिकाओं का घरेलू कार्यों में न लगाने व बालकों से श्रम न कराकर विद्यालय भेजने का आह्वान किया। ठंड में बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनाने को कहा। प्रशिक्षण बृषभान ¨सह ने कहा कि शिक्षा बच्चों के विकास की आधारशिला है। उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने की जरूरत है। जिसके लिए ग्राम पंचायतों को अपनी भूमिका निभानी होगी। ब्लॉक कोआर्डिनेटर रवींद्र कुमार ने बेटियों को बेटों जैसे प्यार देने को कहा। साथ ही बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने को कहा। प्रधानाध्यापक पृथ्वीपाल ¨सह ने अभिभावकों से विद्यालय के प्रति सहयोग की भावना रखने को कहा। जिससे गांव में भी बेहतर माहौल बन सकेगा और विद्यालय आदर्श। राजेंद्र, राजेश कुमार, रामप्रसाद, सुमनदेवी, कालीचरन, राजकुमारी, मधुबाला, शिवकुमार, कमलेश कुमारी, राकेश कुमार, सुरेश, मिथलेश कुमारी, रीना, विमला देवी, कटोरी देवी, विटोली देवी, रेखा देवी, माया, महादेवी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment