सोनभद्र : अनियमितता को लेकर दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण, एमडीएम और फल वितरण में झूठी सूचना देने का मामला, खंड शिक्षा अधिकारी राबट्र्सगंज आलोक कुमार के औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा


जागरण संवाददाता, सोनभद्र : एमडीएम और फल वितरण में झूठी सूचना देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामला का खुलासा खंड शिक्षा अधिकारी राबट्र्सगंज आलोक कुमार के औचक निरीक्षण से हुआ। उन्होंने फल वितरण में झूठ बोलने वाले दो प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 1सोमवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फल का वितरण किया जाता है। इसकी रिपोर्ट संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ली जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी राबट्र्सगंज आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गोरडीहा व प्राथमिक विद्यालय गोइठहरी के प्रधानाचार्य ने सूचना दिया कि उनके यहां बच्चों को फल बांट दिया गया है लेकिन जब स्कूल में पहुंचकर जांच की गई तो बच्चों द्वारा बताया गया कि फल नहीं वितरित किया गया है।1इस पर दोनों प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण की नोटिस थमा दी गई। बीईओ के अनुसार संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment