आसनडीह (सोनभद्र) : छात्र से दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

जागरण संवाददाता, आसनडीह (सोनभद्र) : बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी तीन युवकों जितेंद्र, संतोष व सलमान को पुलिस ने शनिवार को परसाटोला के पास से गिरफ्तार कर लिया। बालिका के मेडिकल परीक्षण के बाद तीनों युवकों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ही एक गांव की बालिका पास स्थित एक स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। वह गुरुवार की सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने मिलकर उसे जबरिया उठा लिया और पास स्थित अरहर के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया।

No comments:

Post a Comment