सोनभद्र 1 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की योग्यता को लेकर आरोपों की झड़ी लगाने वालों के लिए जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय विसुंधरी के शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी सटीक जवाब हैं। उन्होंने अपनी लगन, योग्यता और मेहनत के दम पर गणित का एक ऐसा लैब स्थापित किया है, जिसमें बच्चे खेल-खेल में ही गणित का सवाल हल कर लेते हैं। इनके इस माडल को जिले के 183 स्कूलों में स्थापित करने के बाद अब सूबे के सभी स्कूलों में स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर शासनस्तर से प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही उच्च स्तर से इसके लिए आदेश भी जारी हो जायेगा। 1गाजीपुर जनपद के मूल निवासी दीनबंधु त्रिपाठी घोरावल ब्लाक के विसुंधरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनात हैं। वहां उन्होंने लकड़ी, थर्माकोल व मैगनेट की मदद से एक ऐसा लैब स्थापित किया है कि वह नजीर बन चुका है। इसे देखने के बाद डीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अन्य जगहों पर भी लागू कराया। इसके बाद बात यहीं तक नहीं रही। जानकारी जब उच्चधिकारियों को हुई तो बेसिक शिक्षा परिषद एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के निदेशक ने लैब का पूरा सामान मंगाकर अपने सामने शिक्षक से लैब स्थापित कराया और उससे गणित जानने के तरीके को देखा। सूत्रों के मुताबिक लैब देखने के बाद उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह का लैब स्थापित कराने की बात कही। उनके निर्देश पर ही लैब बनाने और उसमें पढ़ाई का वीडियो क्लीप भी बनाया गया। इसके साथ ही शिक्षक श्री त्रिपाठी से कुछ पन्नों का माड्यूल बनाने के लिए कहा गया है। 1खेल-खेल में गणित सीखते हैं बच्चे1विसुंधरी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी ने जो लैब स्थापित किया है उससे पढ़ाई के दौरान बच्चों को खेल-खेल में रेखा गणित के कठिन से कठिन सवाल हल करने का तरीका मालूम हो जाता है। इसे समझने वाले शिक्षक को पढ़ाने में भी आसान हो जाता है। 1श्री त्रिपाठी बताते हैं कि उदाहरण के लिए जैसे त्रिभुज के तीनों कोणों का मान कितना होता है इसकी जानकारी बच्चे इस लैब में प्रैक्टिकल के माध्यम से बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
-

No comments:
Post a Comment