कोंगा, बभनी : उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने किया प्रदर्शन, फल वितरण न होने व शिक्षक के न आने से नाराज विद्यालय के छात्रओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, आसनडीह (सोनभद्र) : बभनी विकास खंड के कोंगा उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को फल वितरण न होने व शिक्षक के न आने से नाराज विद्यालय के छात्रओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई करने की मांग की। 1छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब विद्यालय में शिक्षक ही नहीं आएंगे तो हम लोग आकर क्या करेंगे। आरोप है कि दोनों अध्यापक स्कूल में कभी नहीं आते। जिससे पठन-पाठन बाधित हो रहा है। इसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती है। क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा सभी वर्ग के छात्रों के लिये स्कूल में ड्रेस, भोजन, छात्रवृत्ति, समेत सभी व्यवस्था दे रही है। फिर भी अध्यापकों की इस मनमानी रवैया से अभिभावकों में भी काफी नाराजगी है। ग्राम प्रधान कृष्णानंद ने कहा कि गांव के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। इस संबंध मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल से बात करने पर बताया गया कि जांच कराकर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment