फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती यूपी बोर्ड की परीक्षाएं



लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2018 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को समय से पहले आयोजित करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड की ओर से तैयार किए संभावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं की शुरुआत छह फरवरी से हो सकती है और इन्हें एक माह के भीतर ही खत्म करा लिया जाएगा। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अभी बोर्ड की ओर से नहीं की गई है।

*उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने* बोर्ड के अधिकारियों को अक्टूबर में ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने का निर्देश दिया था। संभावित कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। ध्यान रखा गया है कि होली  के पहले ही परीक्षाएं खत्म हो जाएं।

 *माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने बताया कि* फिलहाल संभावित कार्यक्रम तैयार किया गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। एक माह के भीतर ही परीक्षाएं खत्म करने की योजना है। प्रयास किया जाएगा कि होली से पहले ही परीक्षाएं खत्म हो जाएं। गौरतलब है कि हाईस्कूल की परीक्षाओं के लिए लगभग पंद्रह दिन और इंटर की परीक्षा के लिए लगभग 25 दिनों की दरकार होती है।

No comments:

Post a Comment