
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा स्थित एसआर इंटर कालेज में मंगलवार को मुफ्त ड्रेस का किया गया। इसमें नए सत्र में प्रवेश पाये 140 छात्र शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि गणवेश का विद्यार्थी के जीवन में बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें अमीर-गरीब का भेद मिट जाता है। छात्र बिना भेदभाव के शिक्षा ग्रहण करते हैं। छात्र देश के भविष्य हैं। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे, डा. नागेश पांडेय, डा. पार्थ सारथी पांडेय, नवल किशोर दुबे, अशोक पाण्डेय, साधना मिश्र, राजेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।1विधायक ने बच्चों के चेहरे पर लायी खुशियां : डाला के रानीताली स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को ड्रेस का कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव कुमार मौजूद रहे। ओबरा विधायक ने कहा कि सरकार हर संभव सुविधाएं ग्रामीण अंचल के विद्यालयों को दे रही है। शहरों के तर्ज पर बच्चों के लिए रंग-बिरंगे स्कूल ड्रेस, मुफ्त पुस्तक, मध्याह्न भोजन आदि की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। 1इस दौरान विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक, बच्चे व मौजूद अतिथियों ने योग्यदान दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह यादव, राकेश चंद्रवंशी, अखिलेश सिंह, सतेंद्र पांडेय, विजय सिंह, शिवनाथ खरवार, लक्ष्मण खरवार आदि लोग मौजूद रहे।1निर्धन बच्चों को दी पाठ्य सामग्री1 ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय जनकल्याण समिति ओबरा द्वारा मंगलवार को जनजागरूकता अभियान के तहत भलुआ टोला के स्कूल में 20 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। समिति ने आवश्यकतानुसार कॉपी, पेन, पेन्सिल, स्कूल बैग, जूता-मोजा, स्कूल ड्रेस देकर बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने के लि जागरूक किया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ने बताया कि समिति ने छात्र राजमति की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में समिति के राजनारायण सिंह, अर¨वद सिंह, रामरतन मिश्र,अरुण चौरसिया, राहुल कुमार, जुमन अली, भोला साहनी व प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद थे

No comments:
Post a Comment