खुशखबरी : अच्छे प्राइमरी शिक्षकों को विदेश भेजेगी सरकार

लखनऊ : बेसिक शिक्षा की दशा सुधारने में जुटी सरकार अब प्रोत्साहन की ओर कदम बढ़ाने जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर परफार्मेस देने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें प्रशिक्षण के लिए सरकार विदेश भेजेगी। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे शिक्षकों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्य सचिव शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात अध्यापकों का आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण आगामी सितंबर, अक्टूबर माह में ही करा दिया जाए।

No comments:

Post a Comment