सोनभद्र-जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम शिकायती पत्र पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभु राम चौहान के द्वारा संस्कृत माध्यमिक एवं संस्कृत महाविद्यालयों में नियम विरुद्ध दर्जनों नियुक्ति किए जाने के संबंध में शिकायती पत्र सौप कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक सभी नियम कानून को ताक पर रख मनमाने ढंग से दर्जनों लोगों की शिक्षा विभाग में नियुक्ति किया है जो जांच का विषय है। जिलाध्यक्ष ने मांग किया है कि नियम विरुद्ध होने वाले नियुक्ति लोगों के वेतन वितरण पर तत्काल रोक लगाते हुए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए। जिससे इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।शिकायती पत्र की प्रतिलिपि जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र को भी सौपते हुए मुख्यमंत्री महोदय, संयुक्त शिक्षा निदेशक मिर्जापुर को रजिस्ट्रर्ड डाक द्वारा प्रेषित किया गया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-

No comments:
Post a Comment