सोनभद्र : परिषदीय विद्यालयों में मेधावी परीक्षा 21 जुलाई को होगी संपन्न

सोनभद्र(सीके मिश्रा/रवि पांडेय)परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक पैमाने पर बदलाव लाने को लेकर प्रदेश सरकार दृढ संकल्पित है।यही कारण है कि सरकार बच्चों के किताब से लेकर ड्रेस, जूता,बैग,भोजन तक की सारी व्यवस्था निःशुल्क करा रही है ताकि बच्चो को अच्छी शिक्षा मिल सके।

शैक्षणिक सुधार को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार की पहल पर जनपद सोनभद्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 5 व् 8 के बच्चो का विद्यालय स्तरीय मेधावी परीक्षा 21 जुलाई को करायी जायेगी जिसमे पाठ्यक्रम के अलावा सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे ।जिसका पूर्णाक 100 रहेगा।इसके बाद 24 जुलाई को न्याय पंचायत स्तरीय मेधावी परीक्षा होगी जिसमें प्रत्येक प्राथमिक व् उच्च प्राथमिक विद्यायलयो के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक-एक बच्चे का चयन किया जायेगा।जिसका प्रश्न पत्र खंड शिक्षाधिकारी स्तर से तैयार किया जायेगा।इसके बाद 26 जुलाई को ब्लाक स्तरीय मेधावी परीक्षा ली जायेगी जिसमे प्रत्येक न्याय पंचायत से सर्वाधिक अंक पाने वाले एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को व् एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को जिला स्तरीय मेधावी परीक्षा में शामिल किया जायेगा।उक्त सूचना संजय कुमार सह समन्वयक रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ने दिया है।

No comments:

Post a Comment