जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ड्रेस वितरण व पेंशन बहाली के संबंध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में किया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 1शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि सिंह ने बताया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से निर्धारित प्रति ड्रेस दो सौ रुपये की धनराशि काफी कम है। इतने में कपड़ा खरीदकर एवं उसे सिलाकर ड्रेस वितरण करना काफी मुश्किल काम है। इसके साथ ही मांगों को गिनाते हुए उन्होंने बताया कि शासन पुरानी पेंशन को बहाल करे। गैर शैक्षणिक कार्यो से शिक्षकों को अलग किया जाए जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। फरवरी-मार्च का एरियर जून माह के वेतन के साथ भेजा जाए। एबीआरसी का नवीन चयन किया जाए व एनपीआरसी का शासनादेश अनुसार वरिष्ठ शिक्षकों से काम लिया जाए। इसके साथ ही शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई से पूर्व कारण बताओ नोटिस भेजी जाए। श्री सिंह ने मांगों के क्रम में बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की किसी भी प्रकार की संबद्धता समाप्त की जाए। सेवा पुस्तिका अद्यतन व उपार्जित अवकाश दर्ज करने के लिए आदेश दिया जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व शैक्षिक सत्र 2016-17 के ड्रेस का 25 फीसद भुगतान सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री धीरेंद्र पति तिवारी, कमलेश सिंह, संतोष गुप्त, शैलेष, मोहम्मद आजम युसूफ, शेष नारायण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-

No comments:
Post a Comment