जागरण संवाददाता, सोनभद्र : नियमितीकरण, नियमित मानदेय समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) संघ के बैनर तले रोजगार सेवकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांग पूरी कराने का अनुरोध किया। 1जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कहा कि नियमितीकरण, नियमित मानदेय, पृथक बजट देने समेत ग्राम पंचायत के नियंत्रण से मुक्त करने, दुर्घटना बीमा लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। बावजूद इसके मांग पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय 2016-17 व 17-18 का भी बकाया चल रहा है। सरकार काम का आंकलन नहीं कर पा रही है। ग्राम पंचायतों का समस्त कार्य रोजगार सेवकों द्वारा किया जा रहा है। बावजूद इसके इनके मानदेय समय से नहीं मिल रहे। ऐसी स्थिति में रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर हैं। कुछ रोजगार सेवक उत्पीड़न के चलते आत्महत्या करने का प्रयास भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो 29 जून को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में वेद प्रकाश, राम नरेश पांडेय, मेराज अहमद, गिरीश चंद्र, इंद्र बिहारी, जसवंत, दिवाकर चौबे, दीपक सिंह राणा, प्रशांत सिंह, संजय, सौरभ, संतोष यादव, अशोक निषाद, हृदय नारायण, र¨वद्र कुमार, दिलीप साहनी, रमाकांत आदि मौजूद थे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
-
त्योहार/ जयंती 50 रविवार। 52 गर्मी की छुट्टियाँ। 40 जाड़े की छुट्टिय...

No comments:
Post a Comment