सोनभद्र : मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद दो बीएसए और एक लिपिक पर प्राथमिकी दर्ज



जासं, सोनभद्र : मुख्यमंत्री की नाराजगी और जिलाधिकारी के आदेश के बाद प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभुराम चौहान ने जिले में तैनात रहे दो तत्कालीन बीएसए व लिपिक के खिलाफ सोमवार को कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को हाथ-पांव मार रही है।1बीते शनिवार को मीरजापुर में मंडलीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने फर्जी नियुक्ति करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था। 1दरअसल, तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनभरन राम राजभर ने अपने कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेश शुक्ल के साथ मिलकर फर्जी ढंग से जनपद में आठ शिक्षकों की नियुक्ति कर दी थी। कुछ अभ्यर्थियों की शिकायत पर हुई जांच में जांच अधिकारी अपर जिलाधिकारी ने 8 शिक्षकों की नियुक्ति को फर्जी करार देते हुए मनभरन राम राजभर, जिले में बीएसए बनकर आए अमरनाथ सिंह और संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। शासन स्तर से दोनों तत्कालीन बीएसए को निलंबित कर दिया गया था। लिपिक को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निलंबित कर दिया था।जासं, सोनभद्र : मुख्यमंत्री की नाराजगी और जिलाधिकारी के आदेश के बाद प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभुराम चौहान ने जिले में तैनात रहे दो तत्कालीन बीएसए व लिपिक के खिलाफ सोमवार को कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को हाथ-पांव मार रही है।1बीते शनिवार को मीरजापुर में मंडलीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने फर्जी नियुक्ति करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था। 1दरअसल, तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनभरन राम राजभर ने अपने कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेश शुक्ल के साथ मिलकर फर्जी ढंग से जनपद में आठ शिक्षकों की नियुक्ति कर दी थी। कुछ अभ्यर्थियों की शिकायत पर हुई जांच में जांच अधिकारी अपर जिलाधिकारी ने 8 शिक्षकों की नियुक्ति को फर्जी करार देते हुए मनभरन राम राजभर, जिले में बीएसए बनकर आए अमरनाथ सिंह और संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। शासन स्तर से दोनों तत्कालीन बीएसए को निलंबित कर दिया गया था। लिपिक को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निलंबित कर दिया था।