जागरण संवाददाता, सोनभद्र : अपनी तैनाती के दौरान तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनभरन राम राजभर ने अपने कार्यालय के वरिष्ठ सहायक के साथ मिलकर फर्जी ढंग से आठ शिक्षकों की नियुक्ति कर दिया था। कुछ अभ्यर्थियों की शिकायत पर हुई जांच में जांच अधिकारी अपर जिलाधिकारी ने आठ शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी करार देते हुए मनभरन राम राजभर, उनके बाद जिले में बीएसए बनकर आए अमरनाथ सिंह और संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति किया था। बाद में शासन स्तर से दोनों तत्कालीन बीएसए को निलंबित कर दिया गया। कुछ ही दिन के बाद लिपिक को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निलंबित कर दिया। अभी तीनों निलंबित ही हैं। इसी बीच शनिवार को मीरजापुर में आए सीएम ने मनभरन राम राजभर को जेल भेजने का निर्देश दिया है।1शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में 16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 823 सहायक अध्यापकों की भर्ती की जानी थी। तय समय पर समाचार पत्रों में विज्ञप्ति भी प्रकाशित करायी गई। आवेदन करने वालों की जब अगस्त महीने में काउंसिलिंग शुरू हुई तो कुछ विभागीय लोग उसमें खेल करना शुरू कर दिए। जांच रिपोर्ट के अनुसार 823 पदों के लिए हुई काउंसिलिंग प्रक्रिया में कुल 810 चयनित अभ्यर्थियों में से 760 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 31 अगस्त 2016 को जारी कर दिया गया। शेष 50 अभ्यर्थी जो डीएड डिग्रीधारी हैं उनका मामला न्यायालय में होने की वजह से उनकी सीट आरक्षित कर दी गई। शेष बचे 13 पद जिसमें नौ पद अनुसूचित जनजाति, तीन अनुसूचित व एक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिक्त एवं प्रतीक्षारत रखा गया। इसी बीच तत्कालीन बीएसए मनभरन राम राजभर और लिपिक देवेश नारायण शुक्ल ने बिना चयन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के अनुमोदन के ही आठ और शिक्षकों की नियुक्ति कर डाली। इसी बीच तत्कालीन बीएसए मनभरन राम राजभर का स्थानांतरण मीरजापुर के लिए कर दिया गया। फिर जब नए बीएसए अमरनाथ सिंह आए तो उन्होंने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया और इन आठों शिक्षकों को स्कूलों में तैनात भी करा दी। इसलिए जांच अधिकारी ने इन तीनों को दोषी करार दिया। इस लिए यह पूरी संभावना जतायी जा रही है कि तत्कालीन बीएसएस के साथ ही लिपिक पर भी केस दर्ज होगा। 1निर्धारित तिथि के बाद करायी थी ज्वाइनिंग1सोनभद्र : जिले में फर्जी तरीके से हुई आठ शिक्षकों की भर्ती के बाद उन्हें निर्धारित तिथि के बाद स्कूल में ज्वाइनिंग करायी गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार 760 चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2016 थी। जबकि उक्त आठ अभ्यर्थियों को इस तिथि के बाद कार्यभार ग्रहण कराया गया। संबंधित ब्लाक क्षेत्र के बीइओ ने जांच अधिकारी को बताया है कि उन लोगों ने वर्तमान बीएसए अमरनाथ सिंह द्वारा लिखित व मौखिक रूप से कहने पर आठों अभ्यर्थियों को ज्वाइन कराया है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
एक शिक्षक, दो शिक्षक, तीन शिक्षक, चार शिक्षक व पाँच शिक्षक वाले प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 1 से 5 तक ) का समय विभाजन चक्र
