दुद्धी : शिक्षा में सुधार के लिए कर रहे पहल



दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय के तमाम परिषदीय स्कूलों में शिक्षा में सुधार के लिए अभिवन पहल जारी है। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव के व्यक्तिगत प्रयास व पहल से दुद्धी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में रचनात्मक परिवर्तन देखने को मिलने लगा है। करीब छह माह पूर्व तैनाती के साथ ही वे अपनी सोच से मातहत शिक्षकों को अवगत कराते हुए उन्हें मानव कर्तव्य बोध का पाठ पढ़ाया। इसके बाद स्कूल में चलने वाले पाठ्यक्रम के साथ ही सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ ही सामान्य ज्ञान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को जागरूक किया।शिक्षा में सुधार के लिए कर रहे पहल