सत्र के पहले दिन स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति रही कम
जागरण संवाददाता, सोनभद्र/ओबरा : शैक्षिक सत्र 2017-18 का शुभारंभ शनिवार से हो गया। सत्र के पहले दिन जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे तो वहीं कई स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति पर तेज धूप व गर्मी का भी व्यापक असर दिखा।
एक अप्रैल से चलने वाले शैक्षिक सत्र का पहला दिन होने की वजह से परिषदीय स्कूलों से लेकर कई पब्लिक स्कूल तक खुल गये। पहले दिन स्कूल जाने को लेकर नौनिहालों में काफी उत्साह था। जिन बच्चों को पहली बार स्कूल जाना था वे रोज की अपेक्षा कुछ पहले जग गए। सुबह ही स्नान करने के बाद तैयार हुए और अपने अभिभावक के साथ पहुंच गए स्कूल। कुछ देर स्कूल में रहे फिर वापस हो गए। वहीं परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में ज्यादातर स्कूल ही ओबरा क्षेत्र में तापमान वृद्धि के बीच प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या में भारी कमी दिखी। शनिवार को ग्राम पंचायत खरहरा के प्राथमिक विद्यालय गौरघट्टी मे कुल 64 बच्चों में केवल छह बच्चों की उपस्थिति रही। उधर, शैक्षिक सत्र शुरू होते ही किताब कापी की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।
No comments:
Post a Comment