लाहाबाद : प्रदेश के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। स्कूलों की दीवारों पर महत्वपूर्ण सूचनाएं अंकित की जाती हैं, लेकिन अधिकांश विद्यालयों की दीवारों पर काफी पुरानी
सूचनाएं अंकित हैं। इसे अपडेट कराने का निर्देश शिक्षा निदेशक बेसिक ने आदेश जारी किया है। असल में नये शैक्षिक सत्र में कैलेंडर के मुताबिक पठन-पाठन का मुआयना करने के लिए निरीक्षण प्रक्रिया तेज हुई है। स्कूलों में बड़े अफसर भी जांच करने पहुंच रहे हैं। वहां की दीवारों पर काफी पुरानी सूचनाएं दर्ज होने की तमाम शिकायतें मिल रही हैं। इस पर कार्यवाहक बेसिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी बीएसए को आदेश दिया है कि एक सप्ताह में सभी स्कूलों की दीवारों पर दर्ज सूचनाएं अपडेट कर दी जाए। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री भी जिलों के निरीक्षण पर निकलने वाले हैं वहां उनका विद्यालयों का निरीक्षण करना तय है। इसलिए पहले से विद्यालय चाक-चौबंद करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।