वैनी/सोनभद्र(सुनील शुक्ला)पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरईगढ़ के प्रांगण में शिक्षक समागम व् विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत ओमप्रकाश तिवारी रहे। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवि भूषण सिंह व जिला महामंत्री धीरेंद्र पति तिवारी सहित ब्लॉक के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री महेंद्र जायसवाल ने किया व अध्यक्षता मंडल के संगठन अध्यक्ष तिलकराम जी ने किया कार्यक्रम में शिक्षक और छात्रों के बीच कैसा संबंध बनाया जाए मुख्य उद्देश्य रहा साथ ही साथ इस ब्लॉक के विगत कई वर्षों से शिक्षा विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 3 अध्यापक का विदाई समारोह भी किया गया जिसमें खलियारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप से निवृत्त शिक्षक ओंकार नाथ ने आरटीई पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल नामांकन मात्र नहीं बल्कि बच्चों में जिज्ञासु प्रवृत्ति एवं गत्यात्मक चिंतन की प्रवृत्ति उत्पन्न करने का भी अधिकार है जिससे बच्चे भावी जीवन में समाज के लिए एक अच्छे नागरिक बन सकें निवृत्त होने वाले दो अन्य शिक्षक श्री राधा प्रसाद एवं मोहम्मद निजामुद्दीन भी सम्मानित किए गए कार्यक्रम कार्यक्रम को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रवि भूषण बाबूराम सिंह मुख्य अतिथि ओम प्रकाश तिवारी नरेश संबोधित किया कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा संघ नगवा की तरफ से बेसिक शिक्षा अधिकारी व माननीय मुख्यमंत्री जी को शिक्षा और शिक्षकों के हित के लिए ज्ञापन दिया गया कार्यक्रम में उपस्थित नवीन दुबे आनंद तिवारी प्रभाकर द्विवेदी सरफुद्दीन कमाख्या द्विवेदी अतुल चतुर्वेदी सहित घोरावल ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष सहित उनके कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
