शक्तिनगर, सोनभद्र: बेरोजगारों संग अन्याय बर्दाश्त नहीं



Click here to enlarge image
जागरण संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र) : परियोजनाओं के निर्माण के लिए जल, जंगल, जमीन गंवाने वाले विस्थापित व स्थानीय लोग बेरोजगारी का दंश ङोल रहे हैं। गैर जिले व प्रदेशों के लोगों को रोजगार देकर यहां की जनता के साथ किया जा रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 1सोनांचल संघर्ष वाहिनी के तत्वावधान में मंगलवार को एनसीएल खड़िया कोल प्रोजेक्ट में कार्यरत निजी कंपनी बीजीआर के कैम्प कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक रोशन लाल यादव ने कही। उन्होंने कहा कि एनसीएल की खड़िया,कृष्णशिला,बीना तथा ककरी में कार्य करा रही निजी कंपनियों में प्राथमिकता के आधार पर 60 प्रतिशत क्षेत्रीय युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय। 1स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार न देकर अन्य जिले व प्रदेश के व्यक्तियों को रोजगार दिया जाना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्थापित व स्थानीय लोग रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और कंपनियां बाहर से श्रमिकों को लाकर कार्य करा रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा एनआइटी समझौते का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में कंपनी व एनसीएल प्रबंधन युवकों को रोजगार देने की दिशा में पहल नहीं करती हैं तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जायेगा। 1इससे पूर्व पीडब्लूडी मोड़ से जुलूस की शक्ल में सैकड़ों नौजवान बेरोजगार पैदल मार्च करते हुए एनसीएल खड़िया परियोजना के सीजीएम कार्यालय पहुंचे तथा ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कासिम हसन,आशीष मिश्र,नितेश सिंह चौहान,चन्द्र मोहन उपाध्याय,सत्य प्रकाश सिंह,पुष्पेन्द्र चौधरी,वीरेन्द्र यादव,अंजनी यादव,सद्दाम हुसैन,आकाश जायसवाल,सुजीत राय,कृष्णा गोपाल, रिपू सदन,रवि कंग उपस्थित थे।जागरण संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र) : परियोजनाओं के निर्माण के लिए जल, जंगल, जमीन गंवाने वाले विस्थापित व स्थानीय लोग बेरोजगारी का दंश ङोल रहे हैं। गैर जिले व प्रदेशों के लोगों को रोजगार देकर यहां की जनता के साथ किया जा रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 1सोनांचल संघर्ष वाहिनी के तत्वावधान में मंगलवार को एनसीएल खड़िया कोल प्रोजेक्ट में कार्यरत निजी कंपनी बीजीआर के कैम्प कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक रोशन लाल यादव ने कही। उन्होंने कहा कि एनसीएल की खड़िया,कृष्णशिला,बीना तथा ककरी में कार्य करा रही निजी कंपनियों में प्राथमिकता के आधार पर 60 प्रतिशत क्षेत्रीय युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय। 1स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार न देकर अन्य जिले व प्रदेश के व्यक्तियों को रोजगार दिया जाना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्थापित व स्थानीय लोग रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और कंपनियां बाहर से श्रमिकों को लाकर कार्य करा रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा एनआइटी समझौते का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में कंपनी व एनसीएल प्रबंधन युवकों को रोजगार देने की दिशा में पहल नहीं करती हैं तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जायेगा। 1इससे पूर्व पीडब्लूडी मोड़ से जुलूस की शक्ल में सैकड़ों नौजवान बेरोजगार पैदल मार्च करते हुए एनसीएल खड़िया परियोजना के सीजीएम कार्यालय पहुंचे तथा ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कासिम हसन,आशीष मिश्र,नितेश सिंह चौहान,चन्द्र मोहन उपाध्याय,सत्य प्रकाश सिंह,पुष्पेन्द्र चौधरी,वीरेन्द्र यादव,अंजनी यादव,सद्दाम हुसैन,आकाश जायसवाल,सुजीत राय,कृष्णा गोपाल, रिपू सदन,रवि कंग उपस्थित थे।