सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अब दिखेंगे यूनिफार्म में, शिक्षको का 'ड्रेस कोड' निर्धारित करने की कवायद: बदलाव का दौर जारी
शिक्षा विभाग में अब शिक्षको के ड्रेस कोड पर भी विचार किया जा रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले शिक्षण सत्र से विधार्थियों के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी यूनीफार्म में नजऱ आएंगे। शिक्षा विभाग इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
इसके लिए शिक्षा अधिकारियों की बैठक 5 अप्रेल को शासन सचिवालय में होने जा रही है। शिक्षा गु्रप 1 के संयुक्त शासन सचिव सुनील कुमार शर्मा ने शिक्षा अधिकारियों व इसके लिए गठित कमेटी के सदस्यों को इस विषय पर निर्णय लेने के लिए आमन्त्रित किया है।
सरकार ने संयुक्त शासन सचिव प्रारंभिक शिक्षा आयोजना की अध्यक्षता में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यूनीफार्म बदलने के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने विद्यार्थियों की स्कूल ड्रेस निर्धारित कर अपने सुझाव राज्य सरकार को दे दिए, जिस पर सरकार ने अगलेइसके लिए शिक्षा अधिकारियों की बैठक 5 अप्रेल को शासन सचिवालय में होने जा रही है। शिक्षा गु्रप 1 के संयुक्त शासन सचिव सुनील कुमार शर्मा ने शिक्षा अधिकारियों व इसके लिए गठित कमेटी के सदस्यों को इस विषय पर निर्णय लेने के लिए आमन्त्रित किया है।
शिक्षण सत्र 2017-18 से कमेटी की सिफारिश अनुसार विद्यार्थियों की ड्रेस बदलने के आदेश भी जारी कर दिए लेकिन कमेटी इससे भी आगे अब शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड निर्धारित करने पर विचार कर रही है।
उसी के मध्य नजर शासन सचिवालय में उप शासन सचिव शिक्षा गु्रप 2 व गु्रप 6, अतिरिक्त आयुक्त प्रारंभिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा सहित 8 सदस्यों की बैठक बुलाई गई है,
जो इस पर विचार कर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी। हालांकि इस कमेटी का गठन छात्रों की गणवेश पुनर्निर्धारण करने के लिए किया गया था, लेकिन बाद में इसे शिक्षकों का ड्रेस कोड भी सुझाने को कह दिया गया।
बदलाव का दौर जारी
राज्य में सरकार बदलने के बाद शिक्षा विभाग ही एक मात्र ऐसा विभाग है जहां सबसे ज्यादा बदलाव किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद सभी कक्षाओं के कोर्स बदले जा चुके हैं, छात्राओं को दी जाने वाली नि:शुल्क साइकिलों का रंग काले से बदल कर केसरिया कर दिया गया है,
और अगले सत्र से सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की स्कूल यूनीफार्म बदली जा रही है, जिसका रंग भी लगभग भगवे रंग से मिलता-जुलता ही है। अब सरकार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की यूनीफार्म भी निर्धारित करने पर विचार कर रही है। शिक्षक संगठनों में इसे लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं हो रही हैं।

No comments:
Post a Comment