सोनभद्र : गैरहाजिर होने पर होगी कार्रवाई

सोनभद्र : जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान ने कहा कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन कार्य 27 अप्रैल से होना है। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिक्षकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों तक चलने वाले मूल्यांकन कार्य में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है वे अवश्य मूल्यांकन कार्य करें। बिना किसी खास वजह से अनुपस्थित रहने वाले कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्वस्थता की स्थिति में सीएमओ के यहां से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र मान्य होगा।