महुली। हिन्दुस्तान संवादUpdated: 8 अप्रैल, 2017 4:50 PM
स्थानीय खण्ड शिक्षा क्षेत्र के महुली उच्च प्राथमिक विद्यालय पर अध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंध समिती के सदस्यों को विद्यालय के संचालन और उसमें गुणवत्तापरक शिक्षा बनाये रखने का शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस वार्षिक प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंध समिति, न्याय पंचायत महुली के समस्त अध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों को स्कूल की बेहतरी, बेहतर प्रबंधन, शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने आदि को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की उपस्थिति, नामांकन, गुणवत्ता, स्वच्छता, समुदाय का सहयोग आदि चीजों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों को बताया गया कि किस तरह वह अपने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाएं।

प्रशिक्षक के रूप में जितेन्द्र चौबे और दीपमणि त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के मूल बिन्दुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अभिभावकों और सदस्यों को विद्यालयों के संचालन में उनकी भूमिका और जिम्मेदारीयों से अवगत कराते हुए सहयोग करने की अपील की।

इस मौके पर बुद्धन सिंह (संकुल प्रभारी), बृजेश गुप्ता, धर्मेन्द्र सिन्हा, लोकपति वर्मा, राममूरत वैश्वार, विजय गुप्ता, शिवपूजन त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव और कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।