स्कूल से सामान व ट्रक का पहिया चोरी

डाला (सोनभद्र) : चोपन व ओबरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर चोरी से हड़कंप मच गया है। परासपानी राजमार्ग के किनारे होटल पर खड़े ट्रक का टायर चोरी हुआ है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पनारी में कक्ष का ताला तोड़ कर चोर कई सामान उड़ा ले गए हैं। रविवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे परासपानी स्थित एक होटल पर खड़े ट्रक का रिम सहित दो टायर चोर खोल ले गए। ट्रक चालक प्रेमनाथ यादव निवासी जपला (दुद्धी) ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद वह होटल पर ट्रक खड़ा करने के बाद घर चला गया। रविवार की सुबह फोन के माध्यम से पता चला कि ट्रक टायर चोरी हो गया है। दूसरी चोरी की घटना परासपानी-पनारी प्राथमिक विद्यालय में हुई है। स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर बच्चों का ड्रेस, राशन व अन्य सामानों पर चोरों हाथ साफ कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि शनिवार को निर्धारित छुट्टी के बाद कार्यालय में ताला बंद कर गए थे।डाला (सोनभद्र) : चोपन व ओबरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर चोरी से हड़कंप मच गया है। परासपानी राजमार्ग के किनारे होटल पर खड़े ट्रक का टायर चोरी हुआ है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पनारी में कक्ष का ताला तोड़ कर चोर कई सामान उड़ा ले गए हैं। रविवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे परासपानी स्थित एक होटल पर खड़े ट्रक का रिम सहित दो टायर चोर खोल ले गए। ट्रक चालक प्रेमनाथ यादव निवासी जपला (दुद्धी) ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद वह होटल पर ट्रक खड़ा करने के बाद घर चला गया। रविवार की सुबह फोन के माध्यम से पता चला कि ट्रक टायर चोरी हो गया है। दूसरी चोरी की घटना परासपानी-पनारी प्राथमिक विद्यालय में हुई है। स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर बच्चों का ड्रेस, राशन व अन्य सामानों पर चोरों हाथ साफ कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि शनिवार को निर्धारित छुट्टी के बाद कार्यालय में ताला बंद कर गए थे।

No comments:

Post a Comment