सोनभद्र(संतोष सोनी/रवि पांडेय) तत्कालीन बेसिक शिक्षाधिकारी व् वर्त्तमान मिर्जापुर बेसिक शिक्षाधिकारी मनभरनराम राजभर को राज्यपाल के आदेश के क्रम में अजय कुमार सिंह सचिव उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है।उनके विरुद्ध अध्यापको की प्रथम व् द्वितीय चरण की चयन प्रक्रिया की अवधि समाप्त होने के पश्चात् कतिपय अभ्यर्थियों को बिना आन लाइन आवेदन किये जाने एवं बीना काउंसिलिंग कराये अवैध ढंग से नियुक्ति पद स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए जिसके कारण सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए मनभरन राम राजभर को निलंबित कर दिया है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
